गोयल गंगा ग्रुप ने गंगा अस्मी में वृक्षारोपण अभियान का उद्घाटन किया

पुणे: अपने स्थापना दिवस के अवसर पर, गोयल गंगा ग्रुप ने पुणे के वाकाड में अपनी अत्याधुनिक परियोजना ‘गंगा अस्मी’ में वृक्षारोपण अभियान शुरू किया। पौधरोपण अभियान का शुभारंभ श्री जयप्रकाश जी गोयल, श्रीमती गीतादेवी गोयल और श्री अतुल गोयल की शुभ उपस्थिति से हुआ। गोयल गंगा ग्रुप का स्थापना दिवस उन सिद्धांतों की याद दिलाता है जिनके साथ यह कम्पनी शुरू हुई थी। क्वालिटी, कमिटमेंट और प्रोफेशनलिज्म गोयल गंगा ग्रुप की कार्यशैली के मूल आधार हैं।

अपनी स्थापना के बाद से, गोयल गंगा ग्रुप ताकत के साथ आगे बढ़ता रहा है। यह अपनी कुछ प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स की लॉन्चिंग और समय पर डिलीवरी हो या कोरोना वायरस महामारी के चुनौतीपूर्ण समय में कर्मचारियों और श्रमिकों का समर्थन करना हो, समूह ने आगे बढ़कर हमेशा सब का साथ दिया है।इस वृक्षारोपण अभियान के साथ, गोयल गंगा ग्रुप धरती माँ के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी व्यक्त कर रहा है। ईको- फ्रेंडली कंस्ट्रक्शन प्रैक्टिसेज और कार्बन फुटप्रिंट को कम से कम रखना हमारी कंस्ट्रक्शन प्रैक्टिस का हिस्सा है।

गोयल गंगा ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टरअतुल गोयल ने कहा की स्थापना दिवस के अवसर पर, पौधों के रोपण ने एक दिव्य आनंद दिया। वृक्षारोपण अभियान प्रकृति के सम्मान का प्रतीक है। हम पर्यावरण की दृष्टि से जिम्मेदार कंपनी हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि हमारे कंस्ट्रक्शन के दौरान पर्यावरणीय को नुकसान नहीं पहुंचे। हमने पूर्व में गंगा सैटेलाइट, वानोवरी और गंगा लेजेंड, बावधन में इस प्रकार की ड्राइव की हैं। हम निकट भविष्य में और अधिक देखने की उम्मीद करते हैं।