रवींद्र धंगेकर का दावा – “इस बार भी कसबा सीट पर हमारी जीत होगी”

Spread the love

पुणे। कसबा सीट किसी पार्टी की जागीर नहीं, बल्कि जनता का क्षेत्र है। इस बार भी कसबा सीट पर जीत हमारी होगी, ऐसा विश्वास महाविकास आघाड़ी, इंडिया फ्रंट और सहयोगी दलों के कांग्रेस उम्मीदवार रवींद्र धंगेकर ने व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा मेरी हार के लिए पूरी ताकत झोंक रही है, लेकिन जनता मेरे साथ है, इसलिए जीत सुनिश्चित है। विरोधी दल अफवाहें फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता उनके मंसूबों को नाकाम करेगी। ये बातें उन्होंने श्री कसबा गणपति के आशीर्वाद लेने के बाद मीडिया से बातचीत में कहीं।

अपनी उम्मीदवारी का नामांकन भरने से पहले, कांग्रेस उम्मीदवार और विधायक रवींद्र धंगेकर ने अपनी पत्नी के साथ कसबा गणपति की आरती की और उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सोमवार को श्री गणेश कला क्रीड़ा रंगमंच में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन पत्र भरने के दौरान, रैली का आयोजन किया गया जिसमें धंगेकर ने राष्ट्रमाता जिजाऊ माँसाहेब और छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया। इस रैली में नागरिकों, कार्यकर्ताओं और महिलाओं का बड़ा समर्थन देखने को मिला। “रवींद्र धंगेकर की जीत हो” जैसे नारों से वातावरण गूंज उठा।

रैली में कांग्रेस शहराध्यक्ष अरविंद शिंदे, महाराष्ट्र प्रदेश के उपाध्यक्ष मोहन जोशी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रोहित तिलक, राष्ट्रवादी कांग्रेस की पूर्व सांसद वंदना चव्हाण, प्रदेश प्रवक्ता अंकुश काकड़े सहित कई प्रमुख नेता मौजूद थे। इसके अलावा कसबा ब्लॉक के अध्यक्ष अक्षय माने, नेहरू स्टेडियम ब्लॉक के अध्यक्ष हेमंत राजभोज, युवक कांग्रेस के पुणे शहराध्यक्ष सौरभ अमराळे और अन्य प्रमुख पदाधिकारी भी इस रैली का हिस्सा बने।

ढोल-ताशों की धुन, फुलों की वर्षा और फटाखों की आतिशबाजी के साथ रैली में महिलाओं द्वारा धंगेकर का स्वागत किया गया। रवींद्र धंगेकर को समर्थन देने के लिए नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। “जनता के सेवक” और “हर समय जनसेवा के लिए तैयार” रवींद्र धंगेकर के समर्थन में पूरे क्षेत्र में नारों की गूंज सुनाई दे रही थी।

रवींद्र धंगेकर ने श्रीमंत दगडूशेठ गणपति के दर्शन किए और ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उन्हें शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। रैली के दौरान चौक-चौक पर गणेश मंडलों द्वारा उनका स्वागत किया गया, कार्यकर्ताओं को ठंडे पेय और पानी वितरित किए गए। तीनों पार्टियों के झंडों के साथ धंगेकर के समर्थन में नारे लगाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *